पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के बाईपास रोड स्थित पर्यावरण भवन के आकाश बाग में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वट सावित्री पूजा भारतीय संस्कृति और पति की दीर्घायु से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं। बरगद का वृक्ष केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि माता सावित्री ने अपने तप, सत्य और संकल्प के बल पर अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्...