गिरडीह, सितम्बर 27 -- गिरिडीह। आरके महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएन शर्मा को गिरिडीह कॉलेज का नया प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। शनिवार को उन्होंने कॉलेज पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हड़ताल समाप्त करने की अपील की। इसके बाद शाम को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाया जाएगा। बता दें कि कथित फर्जी निकासी मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता प्राचार्य डॉ. एमएन सिंह को हटाने की मांग पर भूख हड़ताल पर थे। यह भी पढ़ें- आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त, पर धरना जारी दो दिन पूर्व कुलपति डॉ. चंद्र भूषण शर्मा भी कॉलेज आए थे और छात्रों से हड़ताल खत्म करने को कहा था। बता दें गिरिडीह कॉले...