जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत ने डॉ. कृष्ण मुरारी झा को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। महासभा के शुभकामना संदेश में कहा गया कि डॉ. झा के नेतृत्व, अनुभव और समाजसेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके अध्यक्ष बनने से राज्य में महासभा की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है। समाज के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा सामाजिक एकता और सहयोग बढ़ाएंगे। यह भी पढ़ें- विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बनी वंदना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...