दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक व जिले के प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. श्याम नारायण कुमर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित एजुकेशनल एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड- 2026 व लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हैदराबाद में 19 से 21 जून तक आयोजित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्डेन वेलफेयर एसोसिएशन की 15वीं नेशनल काउंसिल मीट के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. कुमर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों, विद्यालय संचालकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, बढ़ते शैक्षणिक दबाव, कृत्रिम बुद...