डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बिजनौर, जुलाई 27 -- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धामपुर ने जैतरा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का वैज्ञानिक योगदान, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जसराम सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला सचिव उदय राज सिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर लोकेंद्र चौहान, इरशाद अहमद अंसारी, जय सिंह, कासिम जैदी, शिवम कुमार, नन्हे सिंह, सुंदर कुमार, बहादुर सिंह, कुमारपाल सिंह, बंटू कुमार, मोहम्मद सलाम मंसूरी, तसलीम हैदर सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.