कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 20 से 30 जून तक आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें कानपुर की विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने 18 पदक अपने नाम किए। एकेडमी के निशानेबाजों ने 5 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में कानपुर का परचम लहराया। महिला पिस्टल वर्ग में आराध्या प्रतियोगिता की सबसे सफल खिलाड़ियों में रहीं, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल सब-यूथ व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण, 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में कांस्य और 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में शिवांगी पांडे और आर्ची गुप्ता के साथ रजत पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- तीन निशानेबाजों ने एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीते अंतरराष्ट्रीय पैरा निशानेबाज दीपक कुमार कनौजिया...