डॉ. कमलेश उत्कृष्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित
गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के दीक्षांत समारोह में रामरतन पीजी कॉलेज, रामपुर मंसूरगंज (महराजगंज) के प्राणि विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. कमलेश कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया है। मूल रूप से डॉ. कमलेश कुमार गोरखपुर के विकास नगर कॉलोनी, बरगदवा के रहने वाले हैं। उन्हें सम्मान-पत्र के साथ 5,000 रुपये का चेक भी भेंट किया गया। डॉ. कमलेश कुमार की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार और क्षेत्र के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.