लखनऊ, अप्रैल 23 -- केजीएमयू के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ. कमलेश्वर सिंह को 'नेशनल डेंटल कमीशन एडवाइजरी काउंसिल' का सदस्य नामित किया गया है। उन्हें जापान प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी एवं इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी के संयुक्त 'इंटरनेशनल साइंटिफिक एक्सचेंज प्रोग्राम' के लिए भी चुना गया था। वे 'यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट्स स्कीम' के अंतर्गत इंटरनेशनल फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। डॉ. सिंह ने अब तक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 60 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.