दरभंगा, मार्च 15 -- दरभंगा। आईएमए की जिला कमेटी के द्विवार्षिक चुनाव में डॉ. कन्हैया जी झा अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने गए। सचिव के पद पर दो प्रत्याशियों के बीच नामांकन किए जाने से मतदान कराया गया। उस समय रोमांचक स्थिति पैदा हो गई जब मानद सचिव के पद पर डॉ. अंजार आलम एवं डॉ. भरत कुमार ने बराबर बराबर 132 मत प्राप्त कर चुनाव आयोग के सामने विषम परिस्थिति पैदा कर दी। अंत में चुनाव आयोग और वर्तमान कार्यकारिणी ने दोनों सह-विजेताओं की सहमति से डॉ. अंजार आलम को 2026-27 और डॉ. भरत कुमार को 2027-28 के लिए सचिव घोषित किया।दिनभर चले चुनाव में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका में डॉ. बीबी शाही और चुनाव आयुक्त डॉ. माधवेश्वर झा एवं डॉ. नवल किशोर साहू थे। सुबह नौ से चार बजे तक चले चुनाव का रोमांच चरम पर था। वरिष्ठ सदस्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आरएन झा, डॉ. रमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.