रांची, जनवरी 15 -- रांची, संवाददाता। बीआईटी मेसरा में दो दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध मेडिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. ओमी सिंह ने की। टीम क्यूरिसिया द्वारा आयोजित कार्यशाला में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से शैक्षणिक दबाव, समय प्रबंधन, ओवरथिंकिंग, व्यक्तिगत संबंधों की चुनौतियां और नशे की बढ़ती लत जैसे मुद्दे शामिल रहे। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने, लक्षणों की शीघ्र पहचान और समय पर हस्तक्षेप के महत्व पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला के दौरान छात्रों को आईसीडी-10 वर्गीकरण के तहत सामान्य मानसिक विकारों की जानकारी दी गई। इससे विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को केवल भावनात्मक स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.