मेरठ, अप्रैल 13 -- ब्राह्मण समाज संगठन इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी की एक बैठक रविवार को संगठन अध्यक्ष पंडित ओमवीर शर्मा के आवास सरस्वती लोक पर हुई। अध्यक्षता पंडित ओमवीर शर्मा ने एवं संचालन पंडित देव शर्मा ने किया। दिल्ली में संगठन अध्यक्ष पंडित ओमवीर शर्मा को ईस्ट-वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा सामाजिक सेवाओं एवं अंतरराष्ट्रीय भाईचारे के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि दिए जाने पर महामंत्री देव शर्मा और पंडित राकेश दीक्षित ने उनका पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। बैठक में पंडित ओमवीर शर्मा, देव शर्मा, श्यामलाल शर्मा, राकेश दीक्षित, जितेन्द्र शर्मा, ऋषिराज शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, तुषांक शर्मा, एडवोकेट अभिनव शर्मा, अमित शर्मा, प्रियव्रत शर्मा, भारत गौड़, अभिषेक शर्मा, नंदन तिवारी, अनुज शर्मा रहें। वहीं, बैठक में युवा शाखा ब्राह्मण समाज संगठन का...