डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती पर मनाया गया पुस्तकालय दिवस
बांका, अगस्त 13 -- बांका, निज संवाददाता। संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय, विश्वासपुर, बांका में बुधवार को डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर पुस्तकालय दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में डॉ. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग किया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. रंगनाथन के जीवन, व्यक्तित्व एवं पुस्तकालय के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष अजीत कुमार आजाद, शिक्षक मुकेश कुमार एवं दिलीप कुमार भगत ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के महत्व तथा अध्ययन के प्रति जागरूक किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.