मधुबनी, मई 10 -- मधुबनी, एक संवाददाता । एलएनएमयू दरभंगा की कुलपति डॉ संजय कुमार चौधरी के आदेश से जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय मधुबनी के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह को राजकीय डिग्री कॉलेज हरलाखी के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को एलएलएमयू दरभंगा के कुल सचिव के समक्ष अपना योगदान प्रस्तुत किया। महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सिंह को राजकीय डिग्री कॉलेज हरलाखी का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर महा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में प्रसन्नता व्याप्त है। यह भी पढ़ें- चम्पारण की धरती पर सेवा कर हूं गौरवान्वित: प्राचार्य यह भी पढ़ें- आसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.