धनबाद, मई 21 -- डॉ. एसपीएम इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य सुदीप कुमार पाल ने की। मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक सह महाविद्यालय के सचिव चंद्रदेव महतो, विशिष्ट अतिथि एफसीआईएल सिंदरी प्रभारी विजय कुमार चौधरी और महाविद्यालय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समारोह में झरिया और बलियापुर प्रखंड के अधिकांश उच्च विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही एसपीएम इंटर कॉलेज के 12वीं में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक चंद्रदेव महतो ने सम्मानित किया। प्राचार्य सुदीप कुमार पाल, अरुण कुमार सिंह, दिनेश सिंह, रंजीत कुमार, सहदेव सिंह, अजीत सिंह, नरेश सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना ...