डॉ. एसके वर्मा को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान
बलरामपुर, अगस्त 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। रमना पार्क में आयोजित समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा को सम्मानित किया गया। बनवासी कल्याण आश्रम एवं सेवा समर्पण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष राजीव रंजन ने डॉ. एसके वर्मा की चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से समाज के कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. एसके वर्मा ने संस्था के पदाधिकारियों व पूरी समिति के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.