डॉ. एसएम वेंकटपति स्कॉलरशिप की घोषणा
रांची, मई 17 -- रांची, संवाददाता। ईस्ट पॉइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बेंगलुरु ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए योग्य एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए 3 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है। झारखंड सहित देशभर के छात्र इसका लाभ उठा सकेंगे। डॉ. एसएम वेंकटपति स्कॉलरशिप के तहत मेधावी, खेल प्रतिभा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग तथा रक्षा परिवारों से जुड़े छात्रों को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी, वहीं कुछ श्रेणियों में मुफ्त हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है। संस्थान के सीईओ राजीव गौड़ा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक बाधाओं के बिना छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.