उरई, अप्रैल 7 -- कालपी। संवाददाता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में कालपी में संचालित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कोचिंग सेंटर के विधार्थियों पढ़ाई की तैयारी अब पूरी तरह मुकम्मल हो चुकी है। मेहनत, लगन और लगातार मार्गदर्शन के बाद दर्जन भर छात्र विश्व विख्यात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की 9वीं कक्षा के प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर शिक्षाविदों ने छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया है।कालपी के मुहल्ला मिर्जा मंडी में स्थित कोचिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। छात्र छात्राओं के एएमयू यूनिवर्सिटी अलीगढ़ रवाना होने से पहले ट्रस्ट के सेक्रेटरी इ. फ़ैज़ान दीवान ने छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आप सबने जिस मेहनत और ईमानदारी स...