पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र में चिकित्सक के लंबे अवकाश पर चले जाने से मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए डॉ. एके गुप्ता को जिला क्षय रोग केंद्र का कार्यभार सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- जिम्मेदार बेपरवाह, ऐसे कैसे टीबी मुक्त होगा पीलीभीतचिकित्सक की अनुपस्थिति गौरतलब है कि केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. पारुल मित्तल एक माह के अवकाश पर चले गए हैं। वहीं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके सिंह भी करीब तीन माह से गायब हैं। बताया जाता है कि वह मेडिकल पर चल रहे हैं। इससे टीबी मरीजों को परामर्श और उपचार संबंधी सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही थीं। मरीजों को केवल स्टाफ के भरोसे रहना पड़ रहा था, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।स्वास्...