दरभंगा, सितम्बर 27 -- दरभंगा। वैशाली के सरैया में शनिवार को इंडियन एसोसिएशन आफ क्लिनिकल मेडिसिन के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में डीएमसीएच के पूर्व मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता को दरभंगा मेडिकल कॉलेज को विशिष्ट चिकित्सा एवं शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए आउटस्टैंडिंग क्लिनिकल मेडिसिन टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बीएल भारद्वाज व सचिव डॉ. एसके कुशवाहा ने डॉ. गुप्ता को सम्मानित किया। इसके पूर्व डॉ. गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और फेलोशिप आईसीपी व अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- 25 वर्षों से शिक्षा में योगदान पर अश्वनी गुप्ता का सम्मान यह भी पढ़ें- डॉ. धर्मेंद्र को मिली इंटरनेशनल फेलोशिप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...