हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी की प्रोफेसर एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया को सम्मानित किया गया। समारोह में निदेशक क्रीड़ा राशिद सिद्दीकी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल डॉ. निर्मला पंत ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक खेल राशिक सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत के अलावा कोच सुरेश पांडे, करण आर्या, वार्डन नितिन रावत आदि मौजूद रहे। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.