लखीसराय, जुलाई 4 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के किरणपुर गांव निवासी एवं राधा डेंटल केयर, मुंगेर के निदेशक डॉ. उदय शंकर को इंडियन आइकन अवार्ड 2026 तथा राधा डेंटल केयर, मुंगेर को मोस्ट ट्रस्टेड क्लीनिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान गुड़गांव स्थित लेमन ट्री होटल में एसीएस द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य एवं पूर्व भारतीय क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल के हाथों प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉक्टर संतोष कुमारसम्मान समारोह में डॉ. उदय शंकर की अनुपस्थिति डॉ. उदय शंकर अपनी माता राधा देवी के अस्वस्थ होने के कारण समारोह में स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर उनके ममेरे भाई अशोक कुमार ने यह सम्मान प्राप्त किया। डॉ. उदय शंकर को यह...