डॉ. उत्तम ओझा बने खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट में गठित सांस्कृतिक एवं खेल प्रोत्साहन समिति का अध्यक्ष दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा को बनाया गया है। समिति में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के डॉ. नीरज तिवारी, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज मिर्जापुर की प्रो. वंदना मिश्रा और विश्वविद्यालय के डॉ. गोपाल कुमार मिश्रा को सदस्य बनाया गया है। डॉ. मनोज कुमार पांडेय को सदस्य सचिव बनाया गया है। डॉ. उत्तम ओझा ने इस जिम्मेदारी के लिए कुलपति डॉ. शिशिर पांडेय और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.