लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2008 बैच की डॉ. ईशा वर्मा का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा देहरादून में आयोजित रिमोट सेंसिंग के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। वर्तमान में वह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि डॉ. ईशा वर्मा के पिता लाल बिहारी वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ. ईशा ने वर्ष 2011 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और वर्ष 2013 में पर्यावरण विज्ञान विषय में एमएससी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने यूजीसी के माध्यम से पीएचडी पूरी की। उन्होंने बताया कि पीएचडी के बाद डॉ. ईशा ने रा...