बलिया, अक्टूबर 3 -- बेल्थरारोड। नगर निवासी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने अब तक 53 बार रक्तदान कर अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। यह सम्मान संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में राज्य रक्त संचरण परिषद के निदेशक एवं आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार, एसबीटीसी के परियोजना निदेशक, एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. गौरव अग्रवाल तथा एसजीपीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट आदि थे। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का महान माध्यम है। यह भी पढ़ें- स्वैच्छिक...