प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. आशीष त्रिपाठी सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया। अंत्येष्टि उनके छोटे भाई अमरीश त्रिपाठी ने की।सुलेमसराय स्थित आवास पर रविवार की रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ संदीप शुक्ला, डॉ. आलोक त्रिपाठी, डॉ. सौरभ सिंह चौहान, अंकित सिंह चौहान आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- आईडीए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आशीष त्रिपाठी का निधन यह भी पढ़ें- डॉ. आशीष के निधन पर जताया शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...