डॉ. आलोक ने अमेरिका में लिया प्रशिक्षण
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आलोक राय ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में छह सप्ताह की एओ ट्रॉमा फेलोशिप पूरी की है। एओ फाउंडेशन, स्विट्जरलैंड की ओर से प्रायोजित फेलोशिप में उन्होंने कूल्हे और घुटने के प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। डॉ. राय ने रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण, आंशिक घुटना प्रत्यारोपण और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी की बारीकियां सीखीं। उन्हें कूल्हा प्रत्यारोपण की आधुनिक डायरेक्ट एंटीरियर तकनीक और बहुविषयक उपचार पद्धतियों का भी अनुभव मिला। डॉ. राय बीएचयू में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण, आंशिक घुटना प्रत्यारोपण और मिनिमली इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी शुरू कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण से प्राप्त उनके अनुभव का लाभ मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.