गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए भारत-ऑस्ट्रिया संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। यह मनोनयन लोकसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया है। भारत-ऑस्ट्रिया संसदीय मैत्री समूह का उद्देश्य दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद, विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक मूल्यों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। यह समूह व्यापार, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने उन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.