फरीदाबाद, जून 28 -- फरीदाबाद, सरसमल। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर एन सिंह को भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना में उनके योगदान के लिए भ्रष्टाचार निरोधक महारथी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्र और मानवता की सेवा का भाव जागृत किए बिना भ्रष्टाचार का पूरी तरह उन्मूलन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों को भी ईमानदारी से इस अभियान में आगे आना होगा। कार्यक्रम में कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- डॉ. आर.एन. सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक महारथी सम्मान मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...