डॉ. आरके सिंह उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक बने
मिर्जापुर, जून 2 -- चुनार। क्षेत्र के रामगढ़ गांव के निवासी एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह को उत्तराखंड शासन ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का निदेशक पद नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से चुनार क्षेत्र सहित पूरे जनपद में हर्ष व्याप्त है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बलिराम सिंह के तीन पुत्रों में सबसे बड़े डॉ. आरके सिंह की यह उपलब्धि वर्षों की कठिन मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से उनका चयन पौध संरक्षण अधिकारी के पद पर हुआ था। वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद से उन्होंने वहां विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक दक्षता के बल पर वर्ष 2008 में उप निदेशक, वर्ष 2017 में संयुक्त निदेशक, वर्ष 2020 में अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.