प्रयागराज, अगस्त 24 -- इम्पैक्ट इंडिया सम्मिट के लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष व ओपीडी प्रभारी डॉ. आरके विश्वास और डॉ. रुचि वधवा को चिकित्सा, स्वास्थ्य व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वास्थ्य विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्रदान किया। प्रयागराज की रहने वालीं डॉ. रुचि वर्तमान में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...