गोरखपुर, जुलाई 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जीपी एसोसिएशन की आम सभा बैंक रोड स्थित एक होटल में हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. आरके पांडेय को अध्यक्ष, डॉ. शान्तनु प्रकाश अग्रवाल को सचिव, डॉ. पीसी शाही को वैज्ञानिक सचिव तथा डॉ. एसपी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में चुने गए दूसरे पदाधिकारियों में डॉ. एके चतुर्वेदी एवं डॉ. वीएन अग्रवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रतिभा गुप्ता को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ), डॉ. नदीम अरशद को खेल सचिव, डॉ. रीता मिश्रा को संयुक्त सचिव, डॉ. अंजू जैन को सांस्कृतिक सचिव, डॉ. एससी वैश्य को स्वास्थ्य जांच प्रभारी, डॉ. बीके राय को टीकाकरण प्रभारी तथा डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को ऑडिटर नियुक्त किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरके पांडेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त एवं ...