लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- वाईडी कालेज में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के संस्थापक राजा युवराज दत्त सिंह व बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की शुरुआत की गई। दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चन्द्रा ने बाबा साहब के जीवन व उनके किये गये कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। मुख्य अतिथि प्रो. सौरभ कुमार सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे विधिवेत्ता अर्थशास्त्री व एक सक्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व थे। अपना जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्य वक्ता प्रो. संजय कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने ऐतिहासिक कार्यों के माध्यम से पीड़ित व वंचित समाज को बराबरी का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.