डॉ. आनंद ठाकुर बीएचयू में देंगे व्याख्यान
रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ आनंद कुमार ठाकुर को अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में बतौर संसाधनसेवी आमंत्रित किया गया है। विषय है 'जीवविज्ञान के शिक्षण और अधिगम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का एकीकरण'। इसमें डॉ ठाकुर जीवविज्ञान में एआई का उपयोग करके पाठ्यक्रम डिजाइन और एआई-सक्षम पाठ योजना व केस स्टडी, विषयों पर अभ्यास के साथ, दो व्याख्यान देंगे। कार्यशाला का उद्देश्य जीवविज्ञान के प्राध्यापकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण, अधिगम व मूल्यांकन की नवीन तकनीकों से परिचित कराना है। यह भी पढ़ें- बायोइन्फॉर्मेटिक्स में हो रहे नए शोधों की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.