डॉ. आनंद कुंवर उच्च न्यायालय विधि प्रकोष्ठ से संबद्ध
जौनपुर, मई 13 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामनगर बाजार निवासी डॉ. आनंद कुंवर गुप्ता को उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने उच्च न्यायालय के विधि प्रकोष्ठ से संबद्ध किया है। वर्तमान में वह बांदा जनपद में अभियोजन अधिकारी के पद पर तैनात थे। पूर्व में इन्होने अतीक अहमद व अशरफ हत्याकांड में गठित टीम में विधि सलाहकार के रूप में कार्य किया था साथ ही प्रयागराज के महाकुंभ में घटित घटना में भी विधि परामर्शी के रूप में कार्य किए थे। इनकी कार्य कुशलता के चलते शासन ने इन्हें गृह विभाग के संवेदनशील मामलों की सुनवाई हेतु भेजा है। इनके इस चयन से डा. ओम प्रकाश गुप्ता सहित ग्राम वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.