वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को मैथिल समाज उत्तर प्रदेश के साथ प्रथम कुलपति पद्मविभूषण डॉ. आदित्यनाथ झा की 115वीं जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता कुलानुशासक प्रो. जितेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. आदित्यनाथ झा ने अपने ज्ञान और दूरदृष्टि से इस संस्था को नई दिशा दी और संस्कृत को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय की समृद्ध परम्परा को अपने ज्ञान, व्यक्तित्व और कर्तव्य से गौरवान्वित करने वाले आचार्यों का स्मरण आवश्यक है। सारस्वत अतिथि प्रो. सुधाकर मिश्र ने कहा कि आदित्यनाथ झा जैसे विद्वान, दूरदर्शी और अनुकरणीय व्यक्तित्व का स्मरण विश्वविद्यालय की गौरवशाली परम्परा और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।म...