पलामू, मई 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। डॉ. आंबेडकर पार्क बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को मेदिनीनगर के आंबेडकर पार्क परिसर में एक दिवसीय धरना एवं आक्रोशपूर्ण प्रतिवाद सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संयोजक एवं झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने की, जबकि संचालन रामकुमार रवि ने किया।धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आंबेडकर पार्क में अवैध निर्माण बंद करो, सुंदरीकरण के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच करो और अतिक्रमण हटाओ जैसे नारों के साथ विरोध जताया। वक्ताओं ने पार्क परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की। यह भी पढ़ें- पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का विरोध, ज्ञापन सौंपा सभा को संबोधित करते...