प्रयागराज, मार्च 31 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर अधिवक्ताओं का मंगलवार को गुस्सा भड़क गया। अधिवक्ताओं ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर नारेबाजी की। थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश के संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के खिलाफ एक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आरोपी ने जातिसूचक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। चेताया कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता धीरेंद्र यादव, प्रमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.