प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिवक्ता मदन सरोज की तहरीर पर फेसबुक आईडी रूपम मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। अधिवक्ताओं ने त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को कर्नलगंज थाने में प्रदर्शन किया था।अधिवक्ता मदन सरोज ने तहरीर में आरोप लगाया कि देश के संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के खिलाफ रूपम मिश्रा नामक फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। आरोपी ने जातिसूचक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया है। आरोप लगाया कि रूपम मिश्रा ने जानबूझकर देश के महापुरुषों की छवि को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उधर, थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि फेसबुक आईडी धारक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.