कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बुद्धिष्ट भारतीय जीवन बीमा निगम, कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से नानाराव पार्क में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय महासचिव हरि नाथ कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अपने बच्चों और पत्नी की कुर्बानी दे दी और अपना पूरा जीवन देश, नारी मुक्ति एव समाज हित में समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में एलआईसी कानपुर के जोन के क्षेत्रीय प्रबंधक पीएस नेगी व वीडी रावत ने स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर जगजीवनराम, संतोष कुमार, विनोद कुमार, रघुनंदन प्रसाद, राजेंद्र कुमार, राम अवध, राजेंद्र प्रसाद, समीर आनंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डॉ आंबेडकर को पेंशनर समाज से जयंती पर याद किया यह भी पढ़ें- बरेली कलेक्ट्रेट सभगार धूमधा...