रुडकी, अप्रैल 12 -- लक्सर। हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में शनिवार शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण सम्मान और प्रेरणा से भर गया। इस अवसर पर दुष्यंत गौतम राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का मानना था कि शिक्षा और संघर्ष राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संगठित होकर ही समाज प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकता है। राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा, पूर्व राज्यमंत्री रामपाल सिंह चौधरी और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि करोड़ों वंचित और ...