आजमगढ़, मई 4 -- मार्टीनगंज,(आजमगढ़)हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और भागीदारी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देशवासियों को मतदान का अधिकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से कांग्रेस, सपा और बसपा ने पिछड़ों और दलितों को छलने का काम किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का भी सपा और कांग्रेस ने विरोध किया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू होने पर पिछड़े वर्ग के युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय राजभर समाज का होगा और सपा का घमंड चूर होगा। प्रदेश में जल्द ही 15 लाख गरीब परिवारों को...