डॉ. आंबेडकर धम्म चेतना जुलूस रैली निकाली
कानपुर, अक्टूबर 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय दलित पैंथर ने कंपनी बाग चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर के प्रतिमा स्थल से डॉ. आंबेडकर धम्म चेतना जुलूस रैली निकाली। संगठन के प्रांतीय महासचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर को बाबा साहेब आंबेडकर के पौत्र यशवंत राव आंबेडकर की मौजूदगी में बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह और आंबेडकर मेला का आयोजन होगा। साथ ही पुखराया में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर यशवंत सिंह यादव, अशोक यादव, पास्टर जितेंद्र सिंह, कोमल सिंह, पंकज जायसवाल, डॉ. संजय गुप्ता, विनोद पाल, सुभाष साहू, हरिओम खन्ना आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.