डॉ. आंबेडकर को लोकतंत्र मजबूत करने के लिए किया याद
मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- मिर्जापुर। शहर कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महानायक भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती घुरहूपट्टी स्थित पार्क में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए बाबा साहब का संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। इस अवसर पर स्वरूप सिंह कसेरा, पीसीसी अर्चना चौबे, शहर उपाध्यक्ष राकेश दत्त त्रिपाठी, सभासद मुकुंद सोनकर, राजेश दुबे, मधु सैलानी, शिवम मिश्रा, जय कुमार श्रीवास्तव, अमिताभ पाण्डेय शिबू आदि कार्यकर्त्ता रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर:::आजाद समाज पार्टी मनाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.