मोतिहारी, अप्रैल 14 -- मोतिहारी,निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी भारतीय समाज को दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का मूल आधार बताया। उन्होंने 'डिकॉलोनाइजेशन ऑफ माइंड' और भारतीय संदर्भ में पाश्चात्य विचारों के प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने पश्चिमी अवधारणाओं को भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप ढालकर सामाजिक -आर्थिक समानता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने अंबेडकर के जीवन में महिलाओं की प्रेरक भूमिका का उल्लेख करते हुए उनकी माता भीमाबाई, पत्नी रमाबाई और डॉ. सविता अंबेडकर के योगदान को रेखांकित किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.