अलीगढ़, अप्रैल 28 -- फोटो : गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके में हुई थी घटना, एससी-एसटी का मुकदमा दर्जअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर के झंडे का अपमान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।गांधीपार्क थाना क्षेत्र के कर्पूरी नगर निवासी शिवम पुत्र भोजराज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि रविवार दोपहर को 30 फुटा रोड गली नंबर दो महावीर नगर निवासी गुलशन पुत्र नहार सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के झंडे को उतारकर अपमान किया। साथ ही अपमानजनक व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि गुलशन के खिलाफ एससी-एसटी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.