पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा व आचार्यों ने दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के बल पर समाज में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर भारत रत्न भीम राव अंबेडकर ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने छात्रों से उनके संघर्ष, दृढ़ संकल्प और परिश्रम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वरिष्ठ आचार्य राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा एक शक्तिशाली साधन है, जिसके माध्यम से जीवन की हर समस्या का समाधान संभव है। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में हुआ कार्यक्रम अन्य आरएसअरडी विद्यालय में भी जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अजय गौड ने छात्रों को बाबा साहेब के जी...