मोतिहारी, अप्रैल 19 -- सिकरहना, निसं। ढाका बेलवा घाट स्टेट हाइवे में भंडार महावीर चौक पर लगाये गये बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात्रि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा टावर से हटाकर पुल के नीचे फेंक दिया। टावर पर लगे लाईट को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने टावर से प्रतिमा को गायब देखा तो इसकी खोजबीन शुरू की। तब प्रतिमा पुल के नीचे फेंका हुआ पाया गया। उक्त प्रतिमा फाइबर की है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पचपकड़ी पुलिस को दी। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पचपकड़ी थानाध्यक्ष उत्तम ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, भारी संख्या फोर्स तैनात बाद में ग्रामीणों ने प्रतिमा को टावर पर रख दिया। ग्रामी...