अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में लंकराम कोठी स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने शराब का ठेका खोलने पर गुरुवार रात को महिलाओं व लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए ठेका हटाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। बसपा नेता भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बामुश्किल लोगों को समझाकर हटाया। गुरुवार को ही लंकराम कोठी नई बस्ती में यह ठेका खोला गया है। इसे देखते ही लोग आक्रोशित हो गए। रात में महिलाएं एकत्रित हो गईं और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगीं। कहा कि प्रशासन ने 'सराय रहमान की पट्टी' पर जिस जगह ठेके को अनुमति दी है, वह ठीक डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने है। इससे न केवल माहौल खराब होगा, बल्कि उनकी भावनाओं का भी अपमान है। हंगामा बढ़ता देख बसपा के मुख्य कोआर्डिनेटर अर्जुन स्वामी, डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.