मेरठ, अप्रैल 15 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना में बुधवार को प्राचार्या डॉक्टर शक्ति साहनी के संरक्षण में डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया और समस्त शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता तथा विचार गोष्ठी में भाग लिया। विजेताओं को प्राचार्या ने सम्मानित किया। डॉ. शक्ति साहनी ने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों ही पूजनीय है। वहीं, महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में आंबेडकर जयंती गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रस्तुतियां दी गईं। यह भी पढ़ें- जेकेएस महाविद्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, शेर-ओ-शायरी एवं विच...