जौनपुर, अप्रैल 18 -- सुरेरी। क्षेत्र के चिलाई कठवतिया गांव में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर फाड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुधा की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। गांव के रास्ते पर लगे आंबेडकर के पोस्टर को आरोपियों ने उतारकर फाड़ दिया था। जब सुधा ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर करन राजभर पुत्र कमला, अंकित राजभर पुत्र गुलाब राजभर, शुभम राजभर पुत्र संतोष, अभिषेक राजभर पुत्र मुरली राजभर और आकाश राजभर पुत्र मान प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.